संग्रामपुर: ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन
November 14, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के प्रखंड संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर और उत्तर गांव की पंचायत भवन पर ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चैपाल के माध्यम से जन समस्याएं सुनी गई और समाधान के लिए उपाय बताए गए। भवसिंहपुर पंचायत भवन पर ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में चैपाल आयोजित की गई। वही उत्तर गांव पंचायत भवन पर ग्राम विकास अधिकारी अजीत सिंह की अध्यक्षता में जन समस्याएं सुनी गई। भवसिंहपुर और उत्तर गांव में कुल 12 प्रार्थना पत्र आए इसमें कुछ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष के लिए उपाय बताया गया। ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उसका समाधान करने के लिए ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया है इस मंच से सरकार की योजनाएं जैसे फैमिली आईडी, श्री अन्न योजना, मनरेगा सत्यापन सहित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में रोजगार सेवक प्रमोद सिंह व दर्जनों ग्रामवासी मौजूद रहे।
.jpg)