लखनऊ।करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल उर्फ अम्मू जी शनिवार एवं रविवार को लखनऊ यात्रा पर रहे। शनिवार देर शाम दिल्ली से लखनऊ हवाई मार्ग से करणी सेना प्रमुख सूरजपाल अम्मू जी का आगमन हुआ। करणी सैनिको ने एयरपोर्ट पर भारी काफिले एवं सैनिको के साथ प्रमुख सूरजपाल का मलायर्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। शनिवार और रविवार को होटल कलार्क अवध मे करणी सेना की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक मे संगठन विस्तार पर मंत्रणा एवं अगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई जिसमे कैसे भाजपा हिंदुत्व को प्रमुख मुद्दा बनाकर पूरा विधानसभा चुनाव लड़े और योगी आदित्यनाथ पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता हुई जिसमे करणी सेना प्रमुख ने लखनऊ के आशीष सिंह को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर करणी प्रमुख ने कहा कि उनको आशीष सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बहुत हर्ष हो रहा है और उनको आशा है कि आने वाले समय मे अशीष सिंह संगठन को विस्तार देंगे एवं मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा आशीष सिंह एक ऐसा व्यक्तित्व रहा है जिसने दशकों से लखनऊ ही नही आस पास के जिलों को राजनीति एवं सामाजिक कार्यो को लेकर प्रभावित् किया है। पत्रकार वार्ता के क्रम मे उन्होंने कुछ प्रमुख बाते कही कि हिंदुओ के सम्मान के प्रतीक हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिनको हमारा पूरा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हम कोई हुड़दंगई नहीं बल्कि एक सामाजिक संस्था के निष्ठवान समर्पित करणी सैनिक हैं।
हिंदुत्व, हिंदू हित की बात और काम करने का ठेका किसी एक संगठन विशेष का नहीं हैं। हम भी हिंदू है सनातनी है। हिंदू माँ की कोख से पैदा हुए हम हिंदू अपने समाज के हित के लिए हर संभव कार्य कर रहे और करते रहेगे।
अध्यक्ष सूरज पाल ने कहा कि हम भारतीय लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। समाज के प्रति हमारे विचार और संघर्ष को सड़क पर सभी ने देखा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सदन (संसद और विधानसभा) के भीतर पटल पर कही गई बातों का विशेष महत्व होता है। इसीलिए यह निर्णय लिया गया है कि हम लोकतंत्र में प्रत्यक्ष भागीदारी करेंगे। आगामी उप्र विधान सभा चुनाव 2027 में करणी सेना एक राजनैतिक दल और बड़ी शक्ति के रूप में चुनावी मैदान में उतरेगी। कम से कम 50 सीटों पर हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
