Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आतंकी डॉक्टर उमर की भाभी मुजम्मिला का बयान! उमर की सगाई हो चुकी है, अभी शादी नहीं हुई


दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है और 24 लोग घायल हैं. कश्मीर से लेकर यूपी तक में छापेमारी जारी है. इसी बीच विस्फोट के संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी की भाभी मुज़म्मिला का बयान सामने आया है.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में न्यूज एजेंसी एएनआई से मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को बात करते हुए डॉक्टर उमर की भाभी मुजम्मिला का चौंका देने वाला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमने उमर से आखिरी बार पिछले शुक्रवार को बात की थी. वह मेरे बच्चों से बहुत जुड़ा हुआ था और उन्हें बहुत प्यार करता था. जब भी वह घर आता तो सिर्फ क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहता था, उसे क्रिकेट बहुत पसंद था.

उन्होंने आगे बताया कि मैं आदिल (एक डॉक्टर और हाल ही में विस्फोटकों की ज़ब्ती के मामले में आरोपी) को नहीं जानती. उमर का बचाव करते हुए मुजम्मिला ने कहा कि वो (उमर) उस तरह का इंसान नहीं था. मुजम्मिला ने बताया कि उन्होंने (सुरक्षा बलों ने) मेरे पति, देवर और सास को अपनी हिरासत में ले लिया है. उन्होंने हमसे उमर के बारे में पूछा तो हमने बताया कि वह दिल्ली में है, फिर वे तीनों को पूछताछ के लिए ले गए.

उमर का जिक्र करते हुए उसकी भाभी ने कहा कि उसे पढ़ाने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ा है. हमने कड़ी मेहनत की ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके और हमारी देखभाल कर सके. मुझे इस सब पर यकीन ही नहीं हो रहा है. उन्होंने आगे बताया कि उमर की सगाई हो चुकी थी, लेकिन अभी तक उसकी शादी नहीं हुई. वह पिछले 2 महीनों से घर ही नहीं आया था और उसके यहां ज्यादा दोस्त नहीं थे. वह सिर्फ अपनी पढ़ाई करता था. मुझे बस इतना ही पता है.




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |