Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शहीद पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की कहानी! दुबई एयर शो हादसा! पिता रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर, पत्नी एयरफोर्स में अधिकारी


हिमाचल के कांगड़ा जिले के पटियालाकड़ गांव में लोग उस समय सन्न रह गए, जब शुक्रवार (21 नवंबर) को उन्हें विंग कमांडर नमांश स्याल के शहीद होने की खबर मिली. 34 वर्षीय नमांश स्याल 19वें दुबई एयर शो में प्रैक्टिस के दौरान तेजस फाइटर जेट उड़ा रहे थे. इसी दौरान उनका विमान क्रैश हो गया और वो शहीद हो गए.

विंग कमांडर नमांश स्याल हैदराबाद एयरबेस में पोस्टेड थे और वो अपने अनुशासन और बेहतरीन सर्विस रिकॉर्ड के लिए जाने जाते थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी अफसान हैं, जो इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर हैं उनकी 5 साल की बेटी है. शहीद विंग कमांडर के पिता जगन नाथ एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं. जगन नाथ रिटायर्ड होने के बाद हिमाचल प्रदेश एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल बने. उनकी मां बीना देवी अपने बेटे और बहू से मिलने के लिए हैदराबाद आई थीं.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्याल की शहादत पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि देश ने एक हिम्मतवाला और समर्पित पायलट खो दिया. लेफ्टिनेंट स्याल की बहादुरी और देश के प्रति अटूट कमिटमेंट को हमेशा याद रखा जाएगा. गांव में स्याल के शहादत की खबर आने के बाद से लोगों का उनके घर पर जुटना जारी है.

शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल ने हमीरपुर जिले के सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा से पढ़ाई की थी. स्याल की शहादत पर गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला ने भी दुख जताया. उन्होंने कहा कि हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले स्याल के इस तरह से जाने से उन्हें भी बहुत दुख हुआ है.

इस हादसे पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भी दुख जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इंडियन एयर फ़ोर्स प्लेन क्रैश में कांगड़ा ज़िले के नगरोटा बगवां के बहादुर बेटे नमन स्याल की मौत बहुत दुखद और दर्दनाक है. दुखी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. उन्होंने कहा कि इस हादसे में हमने एक बहादुर होनहार और हिम्मत वाले पायलट को खो दिया है. हमें आपके बलिदान पर गर्व है. पूरा देश आपकी सेवा का कर्ज़दार है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |