Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः अज्ञात कार ने हाईवे पर दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर लखनऊ हाईवे रोड पर न्यू यादव ढाबा के सामने एक अज्ञात कार सवार ने सड़क पर जा रहे दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई और चार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बता दें कि इस सड़क हादसे में प्रकाश उम्र करीब 50 वर्ष व पप्पू 45 वर्ष निवासी लोहारन पूरवा बख्शी का तालाब इटौंजा से अपने घर जा रहे थे, तभी न्यू यादव ढाबा के सामने अज्ञात कर सवारने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें प्रकाश उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई और पप्पू 45 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए। वहीं उन्हें के आगे चल रहे अजय व पिता सनेही पत्नी अनीता निवासी कल्याणपुर अपने घर जा रहे थे, उसी कार ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। टक्कर मारने वाली कार मौके से फरार हो गई। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात कार का अभी तक पता नहीं चला हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |