Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर डीएम मंगला प्रसाद सिंह की बैठक, बीएलओ को मिली सख्त हिदायतें


बलिया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं गणना प्रपत्र वितरण की समीक्षा की गई।

डीएम ने बताया कि बूथ नंबर 27,  बलिया नगर में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा कर लिया गया है। वहीं, बूथ नंबर 28 के बीएलओ ने भी 100 प्रतिशत वितरण होने की जानकारी दी। हालांकि राजनीतिक दलों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक बीएलओ को गणना प्रपत्र की प्राप्ति का प्रमाण-पत्र सुरक्षित रखना होगा। बूथ नंबर 243, बलिया नगर में भी शिकायत प्राप्त हुई है, जिस पर जांच की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर के बूथ नंबर नौ और बलिया नगर के बूथ नंबर 303 पर बीएलओ फील्ड में नहीं दिखे हैं, इस पर भी कार्यवाही होगी। उन्होंने बूथ में बदलाव से संबंधित प्रस्ताव 16 नवंबर तक देने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दल भी अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की सूची निर्धारित प्रारूप में दें। जिन दलों ने अभी तक  बीएलए की नियुक्ति नहीं की है, जल्द से जल्द नियुक्त कर उनकी सूची हमें उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा, “बीएलओ और बीएलए मिलकर कार्य करेंगे तो मतदाता सूची का कार्य अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगा।” डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि जिन राजनीतिक दलों ने अपने बीएलए की तैनाती कर दी है, उनके साथ बीएलओ बैठक करें ताकि समन्वय बना रहे। बैठक में एडीएम अनिल कुमार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |