अमेठीः मिशन शक्ति 5.0! बालिकाओं को किया गया जागरूक
November 21, 2025
अमेठी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से श्रीमती कंचन सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा आरआरपीजी कॉलेज के पास कस्बा अमेठी में स्कूल कॉलेज की छात्राओं को, थाना शिवरतनगंज द्वारा सूर्यपाल अग्निहोत्री इंटर कॉलेज सेमरौता में व जनपद के विभिन्न थानो द्वारा छात्राओं महिलाओंध्बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076दृमुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित महिला सुरक्षा केन्द्र के विषय में तथा साइबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किये गये । थाना गौरीगंज द्वारा कस्बा गौरीगंज में आमजनमानस, महिलाओं एवं स्कूल की छात्राओं को पम्पलेट वितरित करते हुए साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया । इसी क्रम में जनपद के थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए संदिग्धों की चेकिंग की गयी ।
