Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति 5.0! महिला-बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के तहत जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जामों (विकास खंड जामों) एवं ग्राम पंचायत चण्डेरिया (विकास खंड संग्रामपुर) में आयोजित हुआ। यहां ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति थीम के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओंकृबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजनाकृकी जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। सत्र के दौरान बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दोंकृकुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, शिक्षा, पोषण, सामाजिक एवं क्षेत्रीय असमानताकृपर विस्तृत चर्चा की गई तथा बच्चों से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के फोल्डर एवं पम्पलेट भी प्रदान किए गए, जिससे अभियान के उद्देश्यों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरोंकृमहिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090, और आपातकालीन सेवा 112कृका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार (बाल संरक्षण अधिकारी), गुलाब चन्द्र एवं दिनेश कुमार (आउटरीच कार्यकर्ता) उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |