Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अगर तुलसी में दिखी मंजरी, तो करें ये 3 उपाय, हर दिशा से बरसेगा धन और सौभाग्य


आज के समय में कई घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है। कहते हैं तुलसी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना खास ये पौधा होता है उतनी ही खास इस पौधे की मंजरी भी होती है। कहते हैं तुलसी की मंजरी भगवान विष्णु को चढ़ाने से सौभाग्य बढ़ता है और जीवन से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आज हम आपको तुलसी की मंजरी से जुड़े कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।

'
तुलसी मंजरी के अचूक उपाय
  1. तुलसी मंजरी भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है इसलिए जब ये भगवान विष्णु को अर्पित की जाती तो इससे सौभाग्य बढ़ता है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  2. अगर आपके जीवन में आर्थिक दिक्कतें चल रही हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को तुलसी की मंजरी जरूर अर्पित करें। कहते हैं ऐसा करने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होने लगती है। ये छोटा उपाय आपकी किस्मत चमका सकता है।
  3. अगर घर में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है तो तुलसी की मंजरी गंगाजल में मिलाकर पूरे घर में छिड़कें। ऐसा करने से घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा भाग जाएगी और सुख-शांति का वास होगा।
क्या होती है तुलसी मंजरी?

तुलसी मंजरी तुलसी के पौधे के ऊपर खिलने वाला फूलों का गुच्छा होता है — यानी तुलसी के फूल। इसे ही संस्कृत में “मंजरी” कहा गया है, जिसका अर्थ है- पुष्पसमूह। जब तुलसी का पौधा परिपक्व हो जाता है, तो उसकी टहनियों के सिरे पर छोटे-छोटे बैंगनी रंग के फूल निकलने लगते हैं जिन्हें हम मंजरी के नाम से जानते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |