Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

3 डिग्री लुढ़कने जा रहा पारा, सर्दी से जमेगी ''कुल्फी''


नवंबर बीतने के साथ ही सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। लोग स्वेटर, जैकेट और सुबह के वक्त कैप पहनने तक को मजबूर हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने तापमान में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि देश के किस इलाके में तापमान कितना बदलने वाला है। लोगों के लिए सर्दी कितनी बड़ी परेशानी बनने वाली है। इसके अलावा, मलक्का स्ट्रेट और उतर-पूर्वी इंडोनेशिया के ऊपर चक्रवाती तूफान "सेन्यार" की वजह के भारत के किन राज्यों में बारिश होगी और कहां तेज हवाएं चलने वाली हैं, इस खबर में विस्तार से पढ़िए।

बता दें कि नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं, वेस्ट इंडिया में अगले 2 दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में कोई अहम बदलाव नहीं होने की संभावना है। उसके बाद न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

इसके अलावा, ईस्ट इंडिया में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान नहीं बदलेगा। फिर अगले 3 दिन में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव होने की संभावना नहीं है।

वहीं, एमपी और विदर्भ में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होगा। उसके बाद मिनिमम टेंपरेचर में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव होने की संभावना नहीं है। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में अगले 5 दिन में मिनिमम टेंपरेचर में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

बारिश की बात करें तो मलक्का स्ट्रेट और उतर-पूर्वी इंडोनेशिया के ऊपर साइक्लोन "सेन्यार" बना हुआ है। इसके प्रभाव से, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कुछ जगहों पर 26-27 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 और 29 नवंबर, 2025 को कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |