Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः ई-लाटरी के माध्यम से 20 नवम्बर को कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का होगा चयन


प्रतापगढ़। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने मंगलवार को बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित मैकेनाइजेशन एंव इन-सीटू योजनान्तर्गत समस्त कृषि यन्त्रों जिसकी बुकिंग दिनांक 15.10.2025 से 29.10.2025 के मध्य जनपद के जिन कृषको द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग की गयी है, जिसमें लाभार्थियो का चयन दिनांक 20 नवम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे से कृषि भवन प्रतापगढ़ के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की उपस्थिति में ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना है। उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त संबधित कृषक बन्धुओ जिनके द्वारा कृषि यन्त्रो हेतु आनलाइन बुकिंग की गयी है उनसे अनुरोध किया है कि ई-लाटरी हेतु निर्धारित तिथि, स्थान व समय पर उपस्थित रहकर ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियो के चयन में सहभागिता करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |