Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ताजा वनडे रैंकिंग जारी! रोहित शर्मा की बादशाहत खत्म, छिन गया नंबर-1 का ताज


भारतीय क्रिकेट टीम के 'हिटमैन' रोहित शर्मा से वनडे क्रिकेट में नंबर-1 का ताज छिन गया है. वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अर्धशतक और शतक लगाने के बाद आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर आए थे. हालांकि, रोहित से ये ताज छीनने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज उनसे सिर्फ 1 पॉइंट ही आगे हैं. बुधवार को आईसीसी ने वनडे की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

रोहित शर्मा अब आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. रोहित के 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं. अब न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल दुनिया के नंबर-1 ओडीआई बल्लेबाज बन गए हैं. उनके 782 रेटिंग पॉइंट्स हैं, यानी रोहित से सिर्फ 1 पॉइंट ज्यादा. वह पहले तीसरे नंबर पर थे.

डेरिल मिशेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़ा था, उन्होंने 118 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 119 रन बनाए थे. इस पारी ने उन्हें रैंकिंग में रोहित से आगे पहुंचकर नंबर-1 बनाया.

रोहित शर्मा की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अच्छा करके उनके पास फिर अपनी बादशाहत हासिल करने का मौका होगा. भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी. टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित अब सिर्फ वनडे खेलते हैं.

श्रीलंका के चरिथ असलंका ओडीआई बल्लेबाजी रैंकिंग में 3 स्थान खिससकर 9वें स्थान पर आ गए हैं. इसका फायदा बाबर आजम, हैरी ट्रेक्टर और श्रेयस अय्यर को भी हुआ है. अय्यर अब 8वें, ट्रेक्टर, 7वें और बाबर आजम छठे नंबर पर आ गए हैं. बाबर ने पिछले हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ शतक भी जड़ा था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |