Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

16वीं एनिवर्सरी पर शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के लिए लिखा खास नोट


बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा 22 नवंबर यानी आज अपनी शादी की 16वीं एनिवर्सरी मना रहे हैं. दोनों की शादी को पूरे 16 साल हो चुके हैं. इस खास मौके पर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार और प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की क्यूट केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा के लिए दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने प्यार का खुलकर इज़हार किया है.

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की 16वीं एनिवर्सरी पर राज कुंद्रा के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया. वीडियो में राज मजाकिया अंदाज़ में पूछते हैं कि क्या उन्हें एनिवर्सरी पर बाहर जाना चाहिए. यह सुनकर शिल्पा तुरंत उत्साहित हो जाती हैं. लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब राज सिर्फ घर का दरवाज़ा खोलते हैं, उन्हें बाहर ले जाते हैं और वहीं गलियारे में शिल्पा को घुमाने लगते हैं. इस पर शिल्पा हंस पड़ती हैं और उनकी कन्फ्यूज़्ड रिएक्शन वीडियो को और भी मजेदार बना देती है.

इस पोस्ट के साथ शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के लिए एक प्यार भरा नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'हमें 16वीं एनिवर्सरी मुबारक हो... अभी भी प्यार में डूबे हुए हैं, अभी भी एक-दूसरे को चुन रहे हैं हमेशा और हमेशा के लिए.....सालगिरह मुबारक.

बता दें, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी 22 नवंबर 2009 को हुई थी और तब से दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े हैं. इस कपल के दो बच्चे हैं, बेटा वियान राज कुंद्रा, जिसका जन्म 2012 में हुआ था, और बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा, जो 2020 में सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में आई.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |