Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: वरिष्ठ साहित्यकार डा० अर्जुन दास केशरी को ऋषि सम्मान प्रदान किया जायेगा।

सोनभद्र। राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार  डा० अर्जुन दास केशरी  को ऋषि सम्मान प्रदान किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय संचेतना समिति के निदेशक व कार्यक्रम के संयोजक जगदीश पंथी ने बताया कि 07 अक्टूबर 2025 को महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में बाल्मीकि रामायण में नारी शक्ति की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार डा० अर्जुन दास केशरी को यह सम्मान प्रदान किया जायेगा। श्री पंथी ने बताया कि विचार गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार व कवि उपस्थित होंगे। द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर डा0 अनिल कुमार मिश्रा व डा0 अनुज प्रताप सिंह 
को दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |