Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: भड़रा खुर्द से पेटराही जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त स्कूल जाने वाले बच्चे हो रहे है चोटिल,।

आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा मरीजों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी नही पहुचती।

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज विकास खण्ड अंतर्गत भड़रा खुर्द सम्पर्क मार्ग से पेट राही सम्पर्क मार्ग तक ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क तीन वर्ष पूर्व आरएस विभाग के माध्यम से बनायी थी, लेकिन मानक के अनुसार सड़क मरम्मत न कराये जाने के कारण यह सड़क तीन वर्ष में ही उखड़ कर पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील होकर खराब हो गयी है। इसे लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि भड़ाखुर्द से पेटराही जाने वाला मार्ग आरएस विभाग के माध्यम से करीब तीन वर्ष पूर्व बनाया गया था। यह सड़क ग्राम पंचायत पेटराही प्राथमिक विद्यालय जाने का मुख्य मार्ग है और इसी रास्ते से बच्चे हर रोज पढ़ने जाते है एम्बुलेंस आती जाती है। सड़क पूरी तरह से खराब होने के चलते आये दिन दुर्घटना हो रहा हैं। बारिश के दिनों में तो इस सड़क पर चलना दुश्वार हो जाता है बड़े बड़े गड्ढे में भरा रहता है पानी उसके बाद अधिकारी जनप्रतिनिधि नही देते है ध्यान।
सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। ग्रामीण शोभनाथ ने बताया कि आये दिन इसी रास्ते से मार्केंट जाते है लोग,वही सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कई बार तो एम्बुलेंस को बुलाने पर भी नही आती है बोतले है कि रास्ता खराब है ।वही देवेंद्र नाथ पाण्डेय ने भी बताया कि इस रोड से पर चलना दुश्वार हो गया है बाइक मोटरसाइकिल से लोग गिर जा रहे है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से इस मार्ग से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। लेकिन आज तक इस सड़क का मरम्मत नहीं कराया जा सका है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। चेतावनी देते हुये कहा कि अगर शीघ्र इस सड़क का मरम्मत नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में इसे लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा। ग्रामीण सुरेंद्र कुमार,शोभनाथ,अशोक,निधिनाथ,राधे,सुभाष,ओम प्रकाश,देवेंद्र नाथ,छोटू,कमलेश समेत दर्जनों ग्रामीण रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |