Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: समाजवादी पार्टी की सरकार मे किसी भी महापुरूष की प्रतिमा नही हटाई गई-अरविन्द


गुरसहायगंज/कन्नौज। षड्यंत्र और साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को छिबरामऊ पश्चिमी तिराहा से हटवाया गया है, जो न केवल छिबरामऊ क्षेत्र बल्कि पूरे जनपद और प्रदेश के लिए अत्यंत निंदनीय कार्य है। यह पूरे देश के लिए भी अपमानजनक है।

उसी स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के एक पूर्व नेता और उनकी पत्नी की प्रतिमा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्थापित की गई है।समाजवादी पार्टी इस कृत्य की कड़ी निंदा करती है और इसका कटु विरोध दर्ज कराती है।कल समाजवादी पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता मिलकर जिलाधिकारी महोदय से मिलेंगे और इस पूरे प्रकरण पर आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराएँगे।

जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार रही है, हमने कभी भी किसी भी महान स्वतंत्रता सेनानी या महापुरुष की प्रतिमा नहीं हटवाई।

आज जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी  जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाई और जिन्हें पूरा देश राष्ट्रपिता के नाम से जानता है । उनकी प्रतिमा को हटाना अत्यंत शर्मनाक है।

हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्य की कड़ी निंदा करते हैं और संकल्प लेते हैं कि जब भी अवसर मिलेगा, हम अपने सभी महापुरुषों कृ महाराणा प्रताप, भगवान गौतम बुद्ध और अन्य महान विभूतियों कृ की प्रतिमाएँ पुनः स्थापित करेंगे।

हमें किसी की प्रतिमा लगाने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह आवश्यक है कि नई प्रतिमा निश्चित स्थान पर स्थापित की जाए, न कि किसी महापुरुष की प्रतिमा को हटाकर। इस मौके पर छोटे ठाकुर रणधीर सिंह अजीम सिद्दीकी अर्पित शुक्ला सुग्रीव यादव सतीश यादव अंकुर सिंह यादव भोला यादव मैजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |