Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आसाराम को मिली अंतरिम जमानत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत


रेप केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर 6 माह की अंतरिम जमानत दे दी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए आसाराम को अंतरिम जमानत दी।

फिलहाल आसाराम का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आसाराम ने खराब सेहत का हवाला देकर रेगुलर जमानत के लिए आवेदन किया गया था। वह यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

इससे पहले जनवरी में, सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के रेप केस में मार्च के आखिर तक मेडिकल ग्राउंड पर आसाराम को अंतरिम ज़मानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने तब कहा था कि आसाराम को उम्र से जुड़ी कई हेल्थ प्रॉब्लम हैं और उन्हें दो बार हार्ट अटैक आ चुके हैं।

आसाराम अगस्त 2013 से एक स्कूल की लड़की से रेप के मामले में जेल में है। 16 साल की लड़की की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके दो महीने बाद आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर गुजरात के सूरत में उनके आश्रम में दो बहनों से रेप के आरोप में केस दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |