Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ऐसी प्याज मिलती तो सस्ती है, लेकिन भूलकर भी न खाएं


कई बार हम खाने पीने की चीजों को बिना सोचे समझे इस्तेमाल करते रहते हैं। जबकि कुछ चीजों को रखने और उपयोग का तरीका हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। प्याज सभी के घर में स्टॉक में आती है। लोग एक बार में ही 5-10 किलो प्याज खरीदकर स्टोर कर लेते हैं। प्याज का इस्तेमाल सब्जी में सलाद में और कई दूसरी डिश बनाने में किया जाता है। सेहत के लिए भी प्याज को अच्छा माना गया है। प्याज खाने से पाचन बेहतर होता है। लेकिन अगर आपने खराब प्याज खा ली तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, अगर प्याज पर काले रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो ऐसी प्याज आपको नहीं खानी चाहिए। अगर प्याज की ऊपर वाली परत पर ही काले निशान हैं तो छिलका पूरी तरह से हटा दें, लेकिन अगर प्याज की परत पर भी काले निशान आ चुके हैं और अंदर की पतर में भी ऐसे निशान हैं तो इस प्याज को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

दरअसल प्याज पर दिखाई देने वाले काले रंग के धब्बे निशान फंगस होती है। प्याज में दिखने वाला काला फंगस असल में एस्परगिलस नाइजर है। चूंकि प्याज मिट्टी में होती है और एस्परगिलस नाइजर भी मिट्टी में पाया जाता है। मिट्टी से ये प्याज के अंदर पहुंच जाता है। हालांकि ये ब्लैक फंगस जितना खतरनाक नहीं है, लेकिन शरीर के अंदर पहुंचकर ये एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकता है।

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जो लोग अस्थमा के शिकार हैं उन्हें इससे बहुत दूर रहना चाहिए। टीबी या एचआईवी के रोगियों से भी इस तरह की प्याज का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीज के लिए भी ऐसा प्याज खाना काफी हानिकारक होता है। इस फंगस में पोर्स होते हैं जो नाक जरिए लंग्स में पहुंचकर इंफेक्शन पैदा करते हैं। अस्थमा के मरीज में ये फंगस अस्थमैटिक अटैक का कारण बन सकता है।

अगर प्याज के अंदर की परत में भी काले निशान दिखाई दे रहे हैं तो प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर प्याज नरम हो गई तो इसे नहीं खाना चाहिए। प्याज में किसी तरह की अजीब स्मैल आने लगे तो इसे खाने से बचना चाहिए। अगर सिर्फ प्याज के छिलके पर ही काले निशान हैं तो प्याज को अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। कटा हुआ प्याज फ्रिज में खुला हुआ नहीं रखना चाहिए। प्याज को आलू के साथ रखने की गलती भी नहीं करनी चाहिए। इससे प्याज जल्दी खराब हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |