बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी महोत्सव एवं विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा खण्ड विकास बेलहरी के रुद्रपुर प्राथमिक विद्यालय पर बौद्धिक गोष्टी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथलेश नारायण ने भगवा ध्वज का पूजन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्पित राष्ट्र सेवा के लिए एक संगठन है।हम सभी सामाजिक समरसता सेवा भाव बनाए रखने की दिशा में कार्य करते हैं। हम सभी पुराने पद्धतियों को भूलते जा रहे हैं और नए-नए ऐसे कुछ आधुनिक गतिविधि अपना रहे हैं। जिससे पर्यावरण हम सभी के लिए घातक साबित होते जा रहा है। पहले मिट्टी के बर्तनों में किसी के यहां निमंत्रण में पानी पीने को मिलता था, तो वहीं बारी समाज के द्वारा पेड़ पौधों के पत्तों से बनाया गया पतल पर भोजन करने को मिलता था। यह प्राकृतिक के अनुरूप था, लेकिन अब थर्माकोल, प्लास्टिक के पत्तल, गिलास जहां देखो वहां उपयोग हो रहे हैं। यह ऐसा घातक है कि जहां पर आप फार्मोकोल प्लास्टिक के पत्तल गिलास को फेंकेंगे वैसे ही पड़ा रहता है। यह कई बीमारियों का कारण बनता है, तो हम सभी संकल्प लें पर्यावरण को बचाने के लिए मिट्टी के बर्तन का उपयोग करें। इससे कुंभार को रोजगार मिलेगा पेड़ पौधों के पत्तों का पत्तल का उपयोग करें और संघ एक अनुशासित संगठन है, जो सभी को प्रेरणा देता है। आप देश के लिए समर्पित रहें, राष्ट्र के लिए समर्पित रहें अनुशासन में रहें। इसके बाद पद संचलन बेलहरी मठिया होते हुए गैस एजेंसी के रास्ते बिलहरी ढाला 31 होते हुए बघौची मन मंदिर प्रांगण के बगल में रुद्रपुर प्राथमिक विद्यालय पर जाकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला प्रचारक अखिलेश्वरी जी, खंड संचालक ज्ञानेंद्र पाठक, धर्मेंद्र पांडेय, मनोज चतुर्वेदी, अंजनी ओझा, अमित कुमार, अनिल सिंह, आर्य पुनीत सिंह आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल स्वयंसेवक संघ से राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहे ब्रिज बली सिंह तथा आभार कैप्टन आरके सिंह ने किया।
