दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार का गिफ्ट! छह फसलों पर बढ़ाई गई एमएसपी
October 01, 2025
दीवाली से पहले मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने बुधवार (1 अक्तूबर 2025) को रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है. इसके लिए सरकार ने 84,263 करोड़ रुपया जारी करने का ऐलान किया है. यह पैकेज 6 साल के लिए होगा. इसके अलावा दलहन की फसलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है.
