रौण्डा-झौण्डाः सरदार पटेल जयंती पर कार्यक्रम और मानव श्रृंखला का निर्माण
October 31, 2025
रौण्डा-झौण्डा। प्राथमिक विद्यालय टाहनायक विकासखंड मुंडापांडे,जनपद मुरादाबाद में सरदार पटेल जयंती का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके फोटो पर फूल माला अर्पित कर किया गया। इस मौके पर उपस्थित पूर्व आरपी योगराज सिंह व समस्त स्टाफ द्वारा प्रभावी शिक्षण कार्य पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया, उनकी जयंती को एकता के प्रतीक के रूप में राष्ट्र के नाम शपथ ग्रहण की गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा एक मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसका उद्देश्य राष्ट्र की एकता को दर्शाता है और बच्चे में राष्ट्र हित में एकता और समर्पण भावना को प्रभावित करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व ए आर पी योगराज सिंह ,अभिजीत मलिक ,सुमन रानी पूनम सिंह, मनोहरी देवी एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद और बच्चे उपस्थित रहे।
