Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिहार चुनावः गोविंदगंज पर त्रिकोणीय हुआ मुकाबला! 8 उम्मीदवारों में एक भी निर्दलीय नहीं


पूर्वी चंपारण जिले की गोविंदगंज विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल गरमा गया है। यहां से भी अभी बीजेपी नेता सुनील मणि तिवारी विधायक हैं। एनडीए में सीट बंटवारे में यह सीट चिराग पासवान की एलजेपी के खाते में गई है। जबकि महागठबंधन की तरफ से यहां पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। जनसुराज पार्टी भी यहां से चुनाव लड़ रही है। इस सीट से एक भी निर्दलीय चुनाव मैदान में नहीं हैं।

गोविंदगंज विधानसभा सीट से 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें एलजेपी (रामविलास) से राजू तिवारी, कांग्रेस से शशि भूषण राय और जनसुराज पार्टी से कृष्ण कांत मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं। जनसुराज से दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था लेकिन एक प्रत्याशी ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया। इस सीट से आम आदमी पार्टी, तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल, बसपा भी चुनाव लड़ रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजू तिवारी, कांग्रेस के शशि भूषण राय उर्फ ​​गप्पू राय, जन सुराज पार्टी (JSP) के कृष्णकांत मिश्रा बिहार के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्य उम्मीदवार हैं।

यह सीट एक जनरल सीट है। गोविंदगंज विधानसभा सीट पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट के अंदर आती है। 2020 में बीजेपी के सुनील मणि तिवारी ने कांग्रेस उम्मीदवार ब्रजेश कुमार को 27,780 वोटों के मार्जिन से हराकर यह सीट जीती थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राधा मोहन सिंह ने पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी के डॉ. राजेश कुमार को 88,287 वोटों के मार्जिन से हराकर जीत हासिल की थी। 2015 में LJP उम्मीदवार राजू तिवारी ने गोविंदगंज सीट पर जीत दर्ज की थी। 2010 में जेडीयू कैंडिडेट मीना द्विवेदी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |