Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति अभियान 5.0! महिला कल्याण विभाग द्वारा सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशन एवं उपजिलाधिकारी ध् प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज, गौरीगंज (अमेठी) में सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति सक्षम एवं जागरूक बनाना रहा। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा “खुद की सुरक्षा अपने हाथों में” का संदेश दिया। बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के उपाय भी बताए गए। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की विभिन्न महिला सशक्तिकरण योजनाओं कृ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई। विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बालिकाओं व महिलाओं को मिशन शक्ति के फोल्डर व पंपलेट वितरित किए गए ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बन सकें। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सायबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ऋषि यादव (डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर) तथा राकेश कुमार यादव (जेंडर विशेषज्ञ, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन) उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |