यूपी में दशहरे से पहले पलटा मौसम, आज 36 जिलों में धूलभरी आंधी
October 01, 2025
उत्तर प्रदेश में दशहरे से पहले मौसम ने फिर से पलटी मारी है. मंगलवार को नोएडा, गाजियाबाद से लेकर मथुरा, प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश देखने को मिली. जिससे मौसम एकदम बदल गया. मौसम विभाग ने आज 1 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई हैं. 5 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज बुधवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश के बौछारें पड़ने की संभावना है. जबकि पश्चिमी यूपी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है.
यूपी में आज नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, सँभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर और चंदौली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान हैं.
आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, हरदोई, औरैया, जालौन, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में आज कुछ जगहों पर आंधी तूफान और धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश होने की अनुमान है.
इनके अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर में एक या दो जगहों बारिश होगी. इन जिलों में भी आज धूल भरी आंधी के साथ बिजली गिरने के चेतावनी दी गई है.
इस अक्टूबर के महीने में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान हैं. मौसम विभाग अगले चार दिन 5 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश होने की अनुमान जताया है. जबकि पूर्वी यूपी के ज़्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान जारी किया है. 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी है.
बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं. लेकिन, मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
