Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से मची तबाही! 21 लोगों की हुई मौत


पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी इलाकों में बृहस्पतिवार देर रात हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है। ‘ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ (एबीसी) ने पुलिस के हवाले से बताया कि देर रात करीब 2 बजे हुए भूस्खलन के कारण एंगा प्रांत के कुकास गांव में कई घर तबाह हो गए है।

एंगा प्रांत के गवर्नर पीटर इपातास ने एबीसी को बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 30 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ का शुक्रवार को इपातास और एंगा के वाबैग थाने से संपर्क नहीं हो सका है। पापुआ न्यू गिनी के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सलाहकार मेट बैगॉसी ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, पिछले साल मई में एंगा में भूस्खलन में लगभग 670 ग्रामीणों की जान गई थी।

पापुआ न्यू गिनी एक विविधतापूर्ण विकासशील देश है, जहां 800 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। यहां अधिकतर लोग खेती करके अपनी आजीविका कमाते हैं। पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या 1 करोड़ है। यह ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक आबादी वाला दक्षिण प्रशांत देश है। ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2 करोड़ 70 लाख है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |