Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की पत्नी ने BMW ड्राइवर पर लगाया बड़ा आरोप


दिल्ली में बीते रविवार (14 सितंबर) को नवजोत सिंह और उनकी पत्नी संदीप कौर के लिए सुबह खुशियों भरी थी, लेकिन दिन अचानक दुख में बदल गया. कपल सुबह बंगला साहिब गुरुद्वारा गया और कर्नाटक भवन, आर.के.पुरम में लंच करने के बाद प्रताप नगर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार BMW ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के कुछ घंटे बाद 52 वर्षीय नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि संदीप गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में इलाजरत हैं. नवजोत सिंह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे. संदीप ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय वह हेलमेट और नवजोत सिंह पगड़ी पहन रहे थे. नवजोत को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि संदीप के कई फ्रैक्चर हुए और सिर पर 14 टांके आए.

हादसे के बाद BMW की चालक गगनप्रीत और उनके पति परिक्षित के खिलाफ हत्या की नियत न होने पर हत्या (culpable homicide not amounting to murder), लापरवाह ड्राइविंग और सबूत छुपाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. गगनप्रीत और परिक्षित गुरुग्राम के निवासी हैं और लेदर प्रोडक्ट्स के व्यवसाय से जुड़े हैं. हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गगनप्रीत ने नवजोत और संदीप को पास के अस्पताल की बजाय जीटीबी नगर स्थित न्यूलाईफ अस्पताल ले गई. संदीप ने पुलिस को बताया, "मैं बार-बार कहती रही कि हमें पास के अस्पताल ले जाओ. मेरे पति बेहोश थे और तत्काल इलाज की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने हमें दूर के छोटे अस्पताल ले गए."

कोर्ट के आदेश पर, कथित महिला चालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |