जामो: जनता की समस्याओ से रूबरू हुए पूर्व विधायक ! जनता की हर समस्या का समाधान ही है मेरी प्राथमिकता- चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी
September 07, 2025
जामो/अमेठी। अमेंठी बीते विधानसभा चुनाव के बाद में पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी प्रत्येक रविवार को जनसुनवाई का कार्य लगातार करते हुए चले आ रहे हैं ,उनका यह जनसुनवाई का कार्यक्रम ब्लॉक वार होता है । यह जनसुनवाई रविवार को जामों डाक बंगले में करते हैं तो दूसरे रविवार को शाहगढ़ के अपने कार्यालय में और तीसरे रविवार को इसी तरह से वह अपने केंद्रीय कार्यालय या अपने निवास पर जनसुनवाई का कार्य लगातार करते हुए चले आ रहे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद अमेठी दीदी स्मृति ईरानी जी की प्रेरणा से उनके द्वारा चल रहा जनता को समर्पित यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार के तहत पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने मटियारी भवन जूठीपुर पर समस्याओं को सुना जनसुनवाई में कुल 45 मामले आए जिसमें से 28 मामलों को सुनकर उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निस्तारण किया गया। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि जनता की हर समस्या का समाधान ही है मेरी प्राथमिकता है ।आज प्रत्येक रविवार की तरह आज भी जनसुनवाई की एवं जनता जनार्दन की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याएं सुलझाने के दिए निर्देश। पिछली बार आए मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। गौरीगंज की जनता जनार्दन मेरे लिए देवतुल्य है जिसका शोषण एवं प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
