Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पत्रकार पर जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले में तीसरे दिन एफआईआर दर्ज


लखनऊ। इटौजा के राजापुर गांव के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास रविवार रात लगभग साढे दस बजे पत्रकार अनिल कुमार सिह निवासी कठवारा बीकेटी पर तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उस समय हमला कर मारपीट,बाइक तोडफोड और लूटपाट को अंजाम दिया है,जब वह इटौजा टोल पर रविवार की शाम नेपाली तीर्थ यात्रियों के बस हादसे का कवरेज करके घर लौट रहे थे। घटना में हमलावरों ने उनकी बाइक छतिग्रस्त करके उनके साथ मारपीट किया। उनके पास से 110 रुप्ए भी लूट लिए। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन मंगलवार को जब घटना की एफआईआर नही दर्ज हुई तो पत्रकार थाने पर बैठ गए। आखिरकार विधायक योगेश शुक्ला के हस्तक्षेप के बाद अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज हुए। 

कठवारा गांव के रहने वाले पत्रकार अनिल कुमार सिंह का आरोप है कि,रविवार रात राजपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन नाकपोश लोगों ने हमलाकर उनकी बाइक तोड दिया। इसके बाद मारपीटकर उनसे 110 रुप्ए लूट लिए। कुछ दूरी पर छत ढालने वाली मशीन और ट्रैक्टर पर आ रहे मजदूरों की आवाज आने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा ज्यादा पत्रकारिता दिखाओंगे तो जान से हाथ धोओगे। इसी दौरान शिवपुरी की तरफ से एक टैक्टर जा रहा जिसमे ढलाई मशीन थी काफी लेवर बैठे जिनको आते देखकर तीनो बाइक से भाग गए। इस घटना के दूसरे दिन सोमवार को प्रभारी निरीक्षक इटौंजा माकण्डेय यादव को तहरीर दी गयी।लेकिन 48 घंटे बाद जब एफआईआर दर्ज नही हुई तो सभी पत्रकार एफआईआर के लिए सुबह से शाम तक इटौजा थाने पर बैठे रहे। आखिरकार जब शाम को विधायक योगेश शुक्ला और इटौजा नगर पंचायत चेयरमैन अवधेश कमल अवस्थी ने मामले को संज्ञान लिया। तब जाकर पुलिस अधिकारी हरकत में आए और अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज हुई। यहां पर मीडियों कर्मियों ने विधायक योगेश शुक्ला को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौपा है जिसमें कवरेज के दौरान पुलिस की टोका टाकी बंद की जाए और मीडिया हमला करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |