शाहबाद। गुरुवार देर शाम में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया।
जनपद बरेली के सिरौली निवासी आरिफ अपने पिता अबरार और अपने बेटे सैफ के साथ शाहबाद क्षेत्र के किसी गांव में रिश्तेदारी से घूमकर बाइक से वापस अपने घर सिरौली लौट रहे थे। रास्ते में शाहबाद सिरौली मार्ग पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई राहगीरों के द्वारा घायलों को एंबुलेंस कि सहायता से सीएचसी शाहबाद भेजा गया। जहां डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। और सैफ की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
.jpg)