Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बड़ी कामयाबी! भगोड़े मुनव्वर खान को कुवैत से वापस लाया गया भारत


केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को एक बार फिर भगोड़े को विदेश से वापस लाने में बड़ी सफलता मिली है. सीबीआई ने इंटरपोल (INTERPOL) की मदद से लंबे समय से फरार चल रहे मुनव्वर खान को कुवैत से भारत लाने में बड़ी सफलता हासिल की है. बता दें कि मुनव्वर खान पर बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) से धोखाधड़ी करने और जालसाजी समेत कई गंभीर आरोप हैं.

CBI की इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट (IPCU) को भारतीय विदेश मंत्रालय और कुवैत पुलिस के सहयोग से मुनव्वर खान को गुरुवार (11 सितंबर 2025) को हैदराबाद एयरपोर्ट लाने में बड़ी सफलता मिली. हैदराबाद हवाई अड्डे पर ही CBI और STB चेन्नई की टीम ने मुनव्वर खान की कस्टडी ले ली.

केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक मुनव्वर खान के खिलाफ 2011 में CBI, STB चेन्नई ने केस दर्ज किया था. उस पर आरोप है कि उसने साजिश रचकर बैंक ऑफ बड़ौदा को करोड़ों का चूना लगाया और फिर कुवैत भाग गया. इसके बाद उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था. CBI ने 2022 में इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी करवाया था. इसी नोटिस की मदद से उसे कुवैत में ट्रैक किया गया और गिरफ्तार किया गया

इंटरपोल की ओर से जारी रेड नोटिस विश्व भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वांछित अपराधियों का पता लगाने के लिए जारी किया जाता है. भारत में इंटरपोल के लिए नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में सीबीआई कार्यरत है. CBI भारत में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भारतपोल के माध्यम से कॉर्डिनेशन करती है. पिछले कुछ सालों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से कॉर्डिनेशन करके 130 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |