Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः परीक्षा देकर लौट रहे व्यक्ति से की थी मारपीट, पुलिस ने चार लोगो को किया गिरफ्तार


अमेठी। कमरौली पुलिस ने चार ऐसे लोगो को गिरफ्तार किया है जो पेट परीक्षा देकर लौट रहे व्यक्ति व उनके भाई को चोर कहकर मारपीट की थी अब उन्हे सलाखो के पीछे जाना होगा। गौरतलब हो कि राहुल पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम व पोस्ट जरई कला थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर ने लखित तहरीर दी गयी कि परीक्षा देकर बरेली से आ रहे थे, उतेलवा बाईपास पर रोडबेज बस द्वारा उनको जगदीशपुर जाने के लिए उतार दिया गया था । वह घर जाने के लिए अपने भाई को फोन करके बुलाये थे । वही देर रात्रि वह कट से उतर कर जगदीशपुर की तरफ जा रहे थे कि जाफरगंज बाजार के आगे मंगरौरा ईदगाह के लाईट के पास रूक गये तभी दो लोग नाम पता पूछने लगे । नाम पता बताने के बाद भी अज्ञात 10-12 लोग चोर-चोर कह कर मारने पीटने लगे, जबकि उनके द्वारा बताया गया कि वह परीक्षा देकर आ रहे हैं व एडमिट कार्ड भी लिये थे फिर भी वादी और उनको लेने आये उनके भाई के साथ मारपीट किये व मोबाइल फोन तोड़ दिये । वही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कमरौली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार अभियुक्तों मोहम्मद शाहबाज पुत्र मो0 हारून ,शीबू पुत्र नूर मोहम्मद उर्फ छोट्टन निवासीगण जाफरगंज थाना कमरौली जनपद अमेठी. ,फरहान पुत्र सलीम नि0 मंगरौरा थाना कमरौली जनपद अमेठी, व विकास पुत्र रामशरण नि0 ग्राम दुलारी नगर थाना कमरौली जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |