Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कुरकुरी अरबी की सब्जी कैसे बनाएं, इस ट्रिक से चिपचिपाहट हो जाएगी दूर


अरबी की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। लेकिन ज्यादातर लोग अरबी की चिपचिपाहट से परेशान रहते हैं। अरबी को गीला या सूखा कैसे भी बनाएं चिपक बनी रहती है। लेकिन आज हम आपको अरबी की कुरकुरी सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। एक बार इस तरह अरबी बनाकर खाएंगे तो फिर बार-बार इसी रेसिपी को ट्राई करेंगे। अरबी की ये सब्जी पूरी और पराठे के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है। फटाफट नोट कर लें अरबी की कुरकुरी सब्जी की रेसिपी।
अरबी की कुरकुरी सब्जी की रेसिपी

पहला स्टेप- अरबी की कुरकुरी सब्जी बनानी है तो सहसे पहले कच्ची अरबी को छील लें और धो लें। अरबी को गोल या लंबा किसी भी तरह काट लें। अरबी को थोड़ा पतला ही काटना है जिससे सब्जी को क्रिस्पी बनाया जा सके।

दूसरा स्टेप- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। यहां हम अरबी को फ्राई करेंगे तो तेल की मात्रा थोड़ी ज्यादा रखें। अरबी के ऊपर थोड़ा नमक और हल्की डालकर मिला लें। तेल अच्छा गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई अरबी डालकर डीप फ्राई कर लें।

तीसरा स्टेप- अरबी को क्रिस्पी होने तक फ्राई करना है। एक टुकड़ा निकालकर चेक कर लें कि अरबी अदंर तक गल गई है। सारी अरबी इसी तरह से फ्राई करके किसी पेपर नेपकिन पर निकालकर रखते जाएं।

चौथा स्टेप- अब अरबी में ऊपर से थोड़ा नमक, चाट मसाला, आमचूर पाउडर, गरम मसाला छिड़क दें। अब ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। एकदम कुरकुरी अरबी की सब्जी बनकर तैयार है।

पांचवां स्टेप- आप चाहें तो अरबी को हल्का उबालकर भी इसी तरह सब्जी बना सकते हैं। अरबी को कुकर में सिर्फ 1 सीटी लगाएं और ठंडा होने पर छीलकर काट लें। इसी तरह अरबी को हाई फ्लेम पर फ्राई कर लें। इस तरह बनी अरबी की सब्जी भी बहुत टेस्टी लगती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |