Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

टीम इंडिया के मैच में वायरल हुई अफगानिस्तान की यह खूबसूरत लड़की


अफगानिस्तान की यह 28 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन वज्मा अयूबी अचानक से क्रिकेट फैन्स के बीच सुर्खियों में आ गई हैं. वज्मा पहली बार तब चर्चा में आईं जब 2022 के एशिया कप के दौरान स्टेडियम में उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास फैन्स को खूब पसंद आया. तभी से वे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे चर्चित सपोर्टर मानी जाती हैं.

हालांकि वज्मा अफगानिस्तान टीम की सपोर्टर हैं, लेकिन उन्होंने खुले तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी अपना प्यार जताया है. एशिया कप 2023 के दौरान जब भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होना था, तब उन्होंने विराट कोहली की जर्सी पहनी थी. यह जर्सी 2022 के एशिया कप की थी और उस पर विराट कोहली का ऑटोग्राफ भी था. उनकी यह तस्वीर तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

वज्मा अयूबी का जन्म अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में हुआ, लेकिन उनका बचपन अमेरिका में बीता. फिलहाल वे दुबई में रहती हैं और वहां रियल एस्टेट और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. अयूबी सतत (sustainable) और नैतिक फैशन को बढ़ावा देती हैं और क्रिप्टो तथा प्रॉपर्टी में निवेश भी करती हैं.

वज्मा सिर्फ एक इन्फ्लुएंसर ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. वे अफगानिस्तान के वंचित बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था ChildFund की एंबेसडर रह चुकी हैं. एक मां होने के नाते वे हमेशा बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के लिए आवाज उठाती रहती हैं

उनकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल, क्रिकेट के प्रति जुनून और भारतीय खिलाड़ियों के लिए उनका समर्थन उन्हें चर्चा का विषय बना देता है. वज्मा अयूबी सिर्फ एक क्रिकेट फैन्स नहीं, बल्कि बिजनेस, फैशन और सोशल एक्टिविज्म की दुनिया में भी अपना खास स्थान रखती हैं. क्रिकेट की दुनिया में उनका नाम आज लाखों फैन्स के बीच मशहूर हो चुका है.

क्रिकेट के अलावा वज्मा को बॉलीवुड पार्टियों में भी कई बार देखा जा चुका है. वो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अक्सर बॉलीवुड सेलीब्रेटी के साथ फोटो डालती रहती हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |