Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन


अमेठी। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ० पीताम्बर कनौजिया ने बताया कि जनपद के वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) में जिला चिकित्सालय असैदापुर की टीम के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि वृद्धजन आवास में उपस्थित 75 वृद्ध संवासियों की बी०पी० एवं शुगर की जाँच की गयी एवं समस्त संवासियों में गठिया दर्द, गैस, दाद-खाज, खुजली की समस्या पायी गयी उनका उचित उपचार किया गया तथा शुगर व बी०पी० से सम्बन्धित दवायें उपलब्ध करायी गयी। इस क्रम में डॉ० पीताम्बर द्वारा समस्त वृद्धजनों को योग करने एवं जिनके घुटने में दर्द रहता है उन्हें खाना खाने के बाद टहलने की सलाह दी गयी तथा इस दौरान स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ० पीताम्बर कनौजिया सहित चिकित्सीय टीम एवं वृद्धाश्रम के लेखाकार सुधांशु सिंह व पैरामेडिकल स्टाफ सोनपती, राम सुमेर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |