अमेठीः पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन
September 09, 2025
अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयनध्ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 16 सितम्बर 2025 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 18 सितम्बर 2025 तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर में 27 सितम्बर 2025 से 29 सितम्बर 2025 तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल प्रतियोगिता का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 16 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे जनपद के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा तथा उक्त चयनध्ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।