तिलोई: दो घरों में लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक
September 23, 2025
तिलोई/अमेठी। ब्लाक तिलोई क्षेत्र की लोधवरिया ग्राम पंचायत के गांव पूरे नेमधर में अज्ञात कारणों से दो किसान रामराज और श्रीराज के घर में लगी भीषण आग से घर की सारी ग्रहस्थी जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया बहरहाल आग से दोनों परिवारों की ग्रहस्थी के अतिरिक्त कोई जनहानि नहीं हुई है।इस मामले में पीड़ित दोनो किसान परिवारो ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। तहसीलदार अभिषेक यादव ने क्षेत्रीय लेखपाल से नुकसान का आकलन करवाकर पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
