मुरादाबाद (विधान केसरी)। मुरादाबादवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने मंगलवार को मुरादाबाद स्थित मैक्स मेडसेंटर में स्त्री रोग संबंधी (गायनेकोलॉजिकल) कैंसर के लिए विशेष ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन सेवाओं का उद्घाटन अस्पताल के रोबोटिक एवं लैप्रोस्कोपिक गायनी-ऑन्कोलॉजी सर्जरी विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. मोनिषा गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. मोनिषा गुप्ता हर महीने के चौथे मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्राथमिक परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी। शुभारंभ अवसर पर डॉ. मोनिषा गुप्ता ने कहा कि इस विशेष ओपीडी का उद्देश्य उन मरीजों तक समय पर परामर्श और उपचार संबंधी सेवाएं पहुंचाना है, जो कैंसर से जुड़े शुरुआती और गंभीर लक्षणों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, “पेट में सूजन, अनियमित या अत्यधिक रक्तस्राव, रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज़) के बाद रक्तस्राव, अचानक वजन घटना और अन्य लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस ओपीडी के माध्यम से मरीजों को व्यापक जांच, उचित उपचार योजना और फॉलो-अप की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इन ओपीडी सेवाओं का उद्देश्य मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को दिल्ली तक जाने की आवश्यकता से राहत दिलाना है। यह पहल मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज की इस प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि विश्वस्तरीय कैंसर उपचार सेवाएं अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंच सकें। नई सेवा के जरिए क्षेत्रीय मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली और अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से भी सहूलियत प्राप्त होगी।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने मुरादाबाद में गायनेकोलॉजिकल कैंसर के लिए विशेष ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की
September 23, 2025
