Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जन्म दिन आज!! भगत सिंह के विचार! वो मुझे मार सकते हैं, मेरे विचारों को नहीं


आजाद शहीद भगत सिंह का जन्म आज के दिन ही पंजाब के लायलपुर में हुआ था। भारत माता के लाडले पुत्र के जन्मदिवस के रूप में हमेशा इस दिन को याद किया जाएगा। भगत सिंह देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 साल की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए थे। भगत सिंह का जन्म अविभाजित पंजाब के लायलपुर में साल 1907 में हुआ था। यह जगह अब पंजाब का हिस्सा है। भगत सिंह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश हुक्मरान ने 23 मार्च 1931 को 23 बरस के भगत सिंह को फांसी पर लटका दिया।

भगत सिंह के साथ सुखदेव और राजगुरू को भी फांसी दी गई थी। भगत सिंह ने आज से लगभग 100 साल पहले कहा था कि वह मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं। उनकी यह बात आज तक सही साबित होती है। भगत सिंह अब नहीं हैं, लेकिन उनके विचार कायम हैं और हमेशा रहेंगे। भारत के अलावा पाकिस्तान में भी भगत सिंह को बेहद सम्मान और आदर दिया जाता है। पिछले साल एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने भगत सिंह पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। ऐसे में वकील ने उसे 50 करोड़ का मानहानि नोटिस भेज दिया था।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |