Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: पर्यावरण मित्र यूनियन सोनू मुल्तानी अध्यक्ष, अंकित महामंत्री बने! महापौर विकास शर्मा ने अध्यक्ष और महामंत्री का किया स्वागत


रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर की पर्यावरण मित्र यूनियन के चुनाव गहमागहमी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद सोनू मुल्तानी को यूनियन का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि अंकित आदिवासी को निर्विरोध महामंत्री चुना गया।

चुनाव के परिणाम घोषित होते ही महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम कार्यालय में दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान महापौर ने मिठाई खिलाकर, फूलमालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि  नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में पर्यावरण मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ये हमारे शहर की सफाई व्यवस्था की असली रीढ़ हैं।  मैं उम्मीद करता हूँ कि सोनू मुल्तानी और अंकित आदिवासी जैसे ऊर्जावान और समर्पित प्रतिनिधि यूनियन को नई दिशा देंगे। पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम उनकी हर जायज मांग पर सकारात्मक कदम उठाएंगे।  उन्होनंे कहा कि सफाई कर्मचारियों को केवल कर्मी नहीं, बल्कि स्वच्छता सैनिक समझा जाना चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करें।

अध्यक्ष सोनू मुल्तानी ने महापौर का आभार प्रकट करते हुए कहा  कि मैं पर्यावरण मित्रों की सेवा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। हमारा प्रयास होगा कि हर मित्र को उनका उचित सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए महामंत्री अंकित आदिवासी ने कहा कि  यूनियन की एकता, पारदर्शिता और कर्मठता हमारी प्राथमिकता रहेगी। हम सब मिलकर एक सशक्त संगठन बनाएंगे, जो कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए नगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा।इस अवसर पर नगर निगम के अनेक अधिकारी, पर्यावरण मित्र, यूनियन के सदस्य  उपस्थित रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |