लखनऊः तम्बाकू नियंत्रण टीम ने कोटपा अधिनियम के तहत 12 दुकानों का जुर्माना काटा
September 11, 2025
लखनऊ। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी,लखनऊ महोदय की अध्यक्षता में डा.निशांत निर्वाण,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ,लखनऊ महोदय के निर्देशन में जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम से विनोद सिंह यादव,सामाजिक कार्यकर्ता तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था,लखनऊ महोदय कार्यालय की तरफ से गठित इनफोर्समेंट स्क्वायड टीम से एस.आई.रविन्द्र सिंह,आरक्षी, नीतेश कुमार के द्वारा आज दैनिक जागरण चैराहा से बटलर पैलेस कॉलोनी रोड,थाना क्षेत्र,हजरतगंज,लखनऊ में एवं उसके आस पास औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 12 दुकानों को कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं का उलंघन करते पाए जाने पर रूपये 3800 का जुर्माना काटा गया जिसमे सेक्शन 04 में 10 रसीद रूपये 3500 एवं सेक्शन 06 बी में 02 रसीद रूपये 300 जुर्माना की कार्यवाही की गईं साथ में लोगों को तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली विमारियो के बारे में जागरुक किया गया तथा तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दिया गया ।
