Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: प्रधानाचार्य संघ एवं जी एन आई ओ टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक गणों के साथ शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित

सोनभद्र। प्रधानाचार्य संघ एवं जी एन आई ओ टी के संयुक्त तत्वाधान में जनपद सोनभद्र के जिला मुख्यालय स्थित बाबा शोभनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल लोढ़ी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 40 प्रधानाचार्य सहित प्रबंधकों को मुख्य अतिथि अपर सचिव विनोद कुमार राय के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। जी एन आई ओ टी के एडवाइजर उमेश सिंह उर्फ काजू बाबा ने फार्मूला बुक देकर के प्रधानाचार्यों को फॉर्मूला बुक के बारे में बताया कि इससे बच्चों को किस तरह लाभ होता है, वह इससे मेरिट में किस प्रकार से अच्छे स्थान पा सकते हैं ।इस अवसर पर वाराणसी के जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक एवं प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह,प्रबंधक महासभा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौबे, माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, डा बृजेश कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट के जिलाध्यक्ष संजय पाठक,म्योरपुर से शेषनाथ तिवारी, डा अमर देव पांडेय,जयंत प्रसाद, नरेंद्र देव पांडेय, सतीश पाण्डेय सहित चार दर्जन से अधिक प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |