Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: लघु सिंचाई विभाग का अधुरा कूप छोड़ कर ठेकेदार हुआ रफ्फूचक्कर।

मजदूरों की मजदूरी और सामग्री का का भुगतान भी बाकी,ठीकेदार फरार।

बभनी/सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के इकदिरी छिपाया गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा वितीय वर्ष 2024.-25 में सिंचाई कूप निर्माण का काम कराया गया। लेकिन ठेकेदार व विभाग की मिलीभगत से ठेकेदार ने पूरा पैसा निकाल कर डकार गया और काम पूरा नहीं किया। विकास खण्ड बभनी के इकदीरी ग्राम पंचायत के छिपिया गांव में बंशरूप खरवार और सोना बच्चा के खेत में सिंचाई कूप लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनवाया जा रहा था लेकिन ठेकेदार महिनों से काम अधुरा छोड़ कर रफ्फूचक्कर हो गया और लाखों रूपए मजदुरी और सामान का पैसा भी नहीं दिया।अब हालत यह हो गया कि कूप नहीं मौत का कुआं बना गया।सिंचाई कुप का निर्माण अधुरा होने के कारण लोगों को सिंचाई कूप का लाभ नहीं मिल रहा है अब। कूप जलमग्न हो गया।घटना दुर्घटना को लेकर ग्रामीण आशंकित है। ग्रामीणों ने ठेकेदार विभाग के  जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच व कार्यवाही की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार विभाग की मिली भगत से कूप का धन डकार गया और फरार हो गया। ठेकेदार ने लेबर मिस्त्री, सामग्री का आज तक भुगतान करीब तीन लाख रुपया लेकर का भुगतान भी नहीं किया। ग्रामीण शिवनाथ, रामनाथ ,राधेश्याम, रघुनाथ ,शोभनाथ ,नयनसिह, सोनाबच्चा ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की।इस बात विभाग के अवर अभियंता काशीनाथ यादव से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |