Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी -बिहार और राजस्थान में बारिश का रौद्र रूप, आज कहां-कहां बरसेंगे इंद्र देवता


देश के कई राज्यों में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश काल बनकर बरस रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, सड़कें समंदर बन गई हैं जिसके चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। दक्षिण और पश्चिम भारत में बारिश से जमकर तबाही देखने को मिल सकती है। उत्तर से लेकर दक्षिण तो पूर्व से लेकर पश्चिम तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देश के कई राज्यों में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश काल बनकर बरस रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, सड़कें समंदर बन गई हैं जिसके चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। दक्षिण और पश्चिम भारत में बारिश से जमकर तबाही देखने को मिल सकती है। उत्तर से लेकर दक्षिण तो पूर्व से लेकर पश्चिम तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी के कई 14 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में आज एक बार फिर से आसमानी आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग ने 50 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर,गोंडा, बस्ती, गोरखपुर में तेज हवा के झोंके के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, फतेहपुर, कन्नौज, हमीरपुर, बदायूं, मेरठ, हापुड़, मोरादाबाद, बरेली, बिजनौर, अलीगढ, बुलंदशहर, बरेली, रामपुर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में मौसम विभाग ने आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण में बहुत अधिक बारिश होने की उम्मीद है। इनके अलावा पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नवादा, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बांका और कैमूर में मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर कुल्लु, मंडी, सिरमौर, शिमला, सोलन, विलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चमोली, नैनीताल,पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

बूंदी, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा और बारन में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, नागौर, अजमेर, टोंक, चुरु, पाली, भिलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ में मध्यम से भारी बारिश, वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भिंड, शिवपुरी, मोरेना, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, अशोक नगर, सीहोर, होशंगाबाद, सागर, छतरपुर शामिल हैं। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, निवाड़ी में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |