प्रतापगढः एक ही रात में चार घरों में दुस्साहसिक चोरी, हडकंप
August 05, 2025
लालगंज/प्रतापगढ। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना से हडकंप मच गया। कोतवाली की रानीगंज कैथौला चैकी के अगई के सभा का पुरवा में सोमवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने गांव के बृजेश पटेल, लल्लू सरोज, कंचन देवी तथा पवन कुमार पटेल के घर वारदात को अंजाम देकर नकदी व आभूषण उड़ा लिये। बृजेश के घर आलमारी व बाक्स का ताला तोडकर एक लाख दस हजार रूपये नकद व सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वहीं लल्लू सरोज के घर से एक साइकिल व पांच हजार नकद व आभूषण चोरी हुआ है। गांव के स्वर्गीय सूरजदीन की पत्नी कंचन देवी के घर से दो हजार की नकदी व आभूषण तथा पवन कुमार पटेल के घर में भी जेवरात पर बदमाशों ने हाथ साफ किया है। घटना को लेकर बृजेश पटेल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, केस दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
