Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: खाद की काला बाजारी तथा कृत्रिम संकट के संबंध में जिला स्तर पर प्रस्तावित किसान आंदोलन


छिबरामऊ/कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन(भानू)जिले में लगातार खाद की काला बाजारी एवं कमी का कृत्रिम संकट उत्पन्न किया जा रहा है। उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध न होने से किसान अत्यधिक परेशान हैं और आगामी बुवाई कार्य बाधित होने की कगार पर है किसानों की आवाज़ को अनसुना किए जाने एवं प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में जिले के किसान निकट भविष्य में एकत्र होकर जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण आंदोलन धरना-प्रदर्शन करेंगे।हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस आंदोलन की पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी, क्योंकि बार-बार अवगत कराने के बावजूद खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया।मांगेंरूखाद की काला बाजारी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगे।

प्रत्येक सहकारी समिति व चयनित विक्रेताओं पर किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराया जाए।दोषी कर्मचारियों/विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही की जाए।खाद वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हमारी यह सूचना स्थानीय खुफ़िया इकाई (स्प्न्) एवं मीडिया बंधुओं को इसलिए दी जा रही है ताकिआंदोलन का उद्देश्य व पृष्ठभूमि स्पष्ट रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी किसानों पर न थोपी जाए।किसान शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रखते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे। इस आंदोलन की पूरी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |