नरायनपुर/मिर्जापुर। स्थानीय विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम निजामुद्दीनपुर में भारी बरसात के चलते जल जमाव हो गया है। बरसात का पानी घरों में घुस गया। ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कार्य हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
ग्रामीण आनंद गुप्ता,विनोद यादव,विरेन्द्र मोहन सिंह,मनोज पाण्डेय आदि ने बताया कि जल निकासी की समस्या के चलते भारी जल जमाव का सामना करना पड़ रहा है।जल जमाव की समस्या हर बार बरसात के समय होता है।बार-बार शिकायत के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी।जल जमाव के चलते सड़ान्ध बदबू की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया अविलम्ब जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को वाद्य हो जायेंगे।
