Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रक्षा बंधन के दिन इस टाइम भूलकर भी न बांधे भाई को राखी


रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भगवान से उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। भाई भी बहन की रक्षा का वचन देते हैं और उन्हें उनके पसंद के गिफ्ट देते हैं। इस पूरे पर्व की सफलता के लिए सबसे अहम जो होता है वह होता है शुभ मुहूर्त। ऐसे में अगर राखी शुभ समय पर बांधी जाए तो वह शुभ परिणाम देती है। वहीं, अशुभ समय में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है।

9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। राखी बांधते समय कुछ अशुभ मुहूर्त का खास तौर पर ध्यान रखना होता है, जैसे भद्रा, राहुकाल, दुमुहूर्त आदि। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल रक्षाबंधन पर किस समय राखीं नहीं बांधनी हैं...
कब नहीं बांधनी है राखी?

9 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन अशुभ समय पर राखी नहीं बांध जानी चाहिए। इस दिन कुछ समय के लिए राहुकाल लग रहा है। साथ ही गुलिक काल और दुर्मुहूर्त भी लग रहा है। आइए जानते हैं समयदुर्मुहूर्त- सुबह 08.52 बजे से 09.44 बजे तक
राहुकाल- सुबह 11.07 बजे से 12.44 बजे तक
राखी बांधने का शुभ समय

इस साल रक्षा बंधन या राखी बांधने का उत्तम समय सुबह 04.49 से दोपहर 03.44 बजे तक रहेगा। राखी बांधने की अवधि करीबन 07 घंटे की है, जो शुभ मानी जा रही है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं लग रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |