Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: भतीजी का बर्थडे मनाकर लौट रहा था परिवार डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए पांच सदस्यों की मौत


छिबरामऊ/कन्नौज। मैनपुरी में एक परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। पूरा परिवार स्विफ्ट डिजायर कार से आगरा से छिबरामऊ जा रहा था। कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई।नवीगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। 

परिवार के लोग भतीजी का बर्थडे मनाकर गांव लौट रहे थे। हादसा शुक्रवार दोपहर 1रू15 बजे बेवर थाना क्षेत्र में नगला ताल के पास जीटी रोड पर हुआ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से डैमेज हो गई। आसपास के लोग पहुंचे तो कार सवार सभी लोग गाड़ी के अंदर फंसे हुए थे। जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।थोड़ी देर में पुलिस टीम एम्बुलेंस के साथ पहुंची। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकालकर जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

किशनी थाना क्षेत्र के हीरापुर कैथोलि गांव निवासी दीपक चैहान (36) कन्नौज के छिबरामऊ में आढ़ती का काम करते थे। उनके छोटे भाई आगरा में रहते हैं। दीपक कार से परिवार के साथ आगरा में भतीजी काव्या चैहान का बर्थडे मनाने गए थे। आज कार से पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4), आराध्या (11) और बहन सुजाता (50) के साथ घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि नगला ताल के पास जीटी रोड पर बारिश का पानी भरा था। जिस वजह से साफ दिखाई नहीं दे रहा था। कार अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। नवीगंज की ओर से आ रहा ट्रक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में दीपक, उनकी पत्नी पूजा, बेटियां आशी, आर्या और बहन सुजाता की मौत हो गई। दीपक की बेटी आराध्या (11) गंभीर रूप से घायल है।बच्ची हॉस्पिटल में एडमिट

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि परिवार के लोग अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। उनके पहुंचने के बाद सारी जानकारी मिल पाएगी। घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। अभी उसकी स्थिति ठीक है, लेकिन उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाएगा। परिवार के आने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

आराध्या ने कहा- चाचा की बेटी का बर्थडे मनाने गए थे घायल आराध्या बोली- हम लोग आगरा चाचा की बेटी का बर्थडे मनाने गए थे। वहीं से वापस लौट रहे थे। कार में मेरे पापा-मम्मी, बुआ और हम तीन बहनें थीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |