Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात


गलवान में हुए संघर्ष के बाद भारत और चीन के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलती हुई नजर आ रही है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी का सोमवार से 2 दिवसीय भारत दौरा शुरू हो रहा है। अपनी यात्रा को दौरान वांग यी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। मंगलवार को होने वाली यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि यह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी की चीन की प्रस्तावित यात्रा से कुछ दिन पहले होगी।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले वांग विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अलग-अलग वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों पक्ष सीमा की स्थिति, व्यापार और उड़ान सेवाओं की बहाली सहित कई प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। चीनी विदेश मंत्री की यात्रा को दोनों पड़ोसियों की ओर से संबंधों को सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

गलवान घाटी में 2020 में हुई सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच संबंध निचले स्तर तक पहुंच गए थे। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि वांग की यात्रा के दौरान दोनों पक्ष विवादित सीमा पर स्थायी शांति और स्थिरता के लिए नए विश्वास-निर्माण उपायों पर चर्चा कर सकते हैं। वांग की यात्रा को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘टैरिफ’ लगाने संबंधी निर्णय से भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच हो रही है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी विवरण के अनुसार, चीनी विदेश मंत्री सोमवार शाम लगभग 4:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। शाम लगभग छह बजे वह एस जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वांग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल मंगलवार को 11 बजे सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि (एसआर) वार्ता का नया संस्करण आयोजित करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वांग मंगलवार शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |