Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर,गंभीर रूप से घायल


शाहबाद। मंगलवार को शाहबाद- बिलारी मार्ग पर बाइक सवार राजमिस्त्री ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजमिस्त्री शाहबाद में ही काम कर रहा था। घायल राजमिस्त्री को मकान मालिक मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के रहने वाले आस मोहम्मद पुत्र जमील शाहबाद नगर में राजमिस्त्री का काम करते थे, मंगलवार शाम में वह बिलारी रोड पर बाइक पर सवार होकर शाहबाद की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में मंगोली के पास बाइक सवार राजमिस्त्री ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी से डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मकान मालिक उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। उधर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |